- Hindi News
- National
- Beawer News Rajasthan News Heli Played With Natural Colors Of Tesu At Bankebihari Temple
बांकेबिहारी मंदिर में टेसू के प्राकृतिक रंगाें से खेली गई हाेली
1100 किलाे फूलाें से किया बांके बिहारी का नयनाभिराम श्रृंगार
ब्यावर. फाग महोत्सव में उपस्थित श्रद्धालु।
ब्यावर | सूरजपोल गेट बाहर स्थित बांकेबिहारी मंदिर में फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया।
हीरालाल जगन्नाथ डाणी ट्रस्ट के अध्यक्ष माणक डाणी ने बताया कि मंदिर परिसर के बाहर खुले मैदान में लगे पांडाल में 53वें फाग महोत्सव का आयोजन किया गया।
ट्रस्ट मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि महोत्सव में भक्तों ने चांदी की पिचकारी में टेसू के फूलों से निर्मित प्राकृतिक रंगों को भरकर ठाकुरजी के साथ होली खेलने का आनंद प्राप्त किया। सुरेश रायपुरिया के संयोजन में जयपुर, अजमेर व पुष्कर से गुलाब, केवड़ा, रजनीगंधा, चम्पा, बेला, गेंदा, चमेली व हारशृंगार के 1100 किलो फूल मंगवाकर ठाकुरजी के गर्भगृह का नयनाभिराम शृंगार किया गया।
वृंदावन बांकेबिहारी की तरह धुलंडी को ठाकुरजी को नवनिर्मित श्वेत धवल पोशाक धारण कराई गई। ठाकुरजी के उन्नत भाल पर लाल तिलक, कानों में मुक्ताहार के कुंडल, गले में वैजयंती माला व अधरों से लगती मधुर मुरलिया, मोहिनी मुस्कान के साथ ही सांवले गालों पर केसरिया गुलाल देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।ठाकुरजी की युगल छवि का स्वर्ण आभूषणों से शृंगार किया गया। लोकरंजन के अलबेले पर्व पर के.सुदामा मंडल के भागचंद चौहान, महेंद्र सांखला के साथ अन्य कलाकारों ने विभिन्न वाद्य यंत्रों से प्रवाहित मधुर धुन के साथ बृज, अवध औ राजस्थानी लोक भाषा के साथ ही प्रचलित व मधुर फाग गीतों और भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में संयोजक अतुल बंसल, अविनाश गर्ग, महेंद्र सलेमाबादी, कांतिलाल डाणी, राधेश्याम डाणी, महेश सिंहल, लीलाधर झा, पंडित जितेंद्र दाधीच, ओमप्रकाश पालडिया, श्रवण गर्ग, किशोर अग्रवाल, कमल मुरारका सहित अन्य भक्तों ने विभिन्न व्यवस्था संभालने में सहयोग प्रदान किया। ट्रस्ट मंडल के राजेंद्र गर्ग, रमाकांत डाणी, लक्ष्मीकांत डाणी, नेमीचंद सर्राफ ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। देर शाम तक चले इस कार्यक्रम में ओमप्रकाश लोहिया, निर्मल बंसल, रमेश भराड़िया, श्रवण बंसल, गणेश प्रसाद बुधिया, गणपत गोयल, मुकेश गुप्ता, दामोदर सर्राफ, किशन गोपाल अरोड़ा, पिंटू बंसल, गोपाल सोलीवाल, कुसुम डाणी, मधु डाणी, सुलेखा झा, ऊषा गर्ग, प्रियंका चतुर्वेदी, कांता सोमानी, चंचल सोनी, बबीता गौड़ सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।