पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Beawer News Rajasthan News Historical Emperor Fair Will Be Celebrated With Great Pomp

धूमधाम से मनाया जाएगा ऐतिहासिक बादशाह मेला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ब्यावर| मेला संयोजक भरत कुमार मंगल ने बताया कि आयोजन समिति द्वारा सर्व समाज के सहयोग से इस बार 170वें बादशाह मेले का आयोजन किया जा रहा है। 11 मार्च को आयोजित होने कौमी एकता के प्रतीक ब्यावर के ऐतिहासिक बादशाह मेले की मेला समिति द्वारा तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। समाज अध्यक्ष निर्मल बंसल ने बताया कि बुधवार को सुबह 9.15 बजे बंशी भवन में बादशाह की बोली लगाई जाएगी, इसके बाद समिति द्वारा पूरे बाजार में ठंडाई वितरित की जाएगी। बादशाह की सवारी दोपहर 3.15 बजे भेरुजी खेजड़ी से शुरू होकर एकता सर्किल, महादेव जी की छतरी, अग्रसेन बाजार, अजमेरी गेट, रॉयल टॉकीज, अग्रसेन सर्किल होते हुए नगर परिषद मार्ग स्थित लायंस गार्डन पहुंचेगी। जहां बादशाह व अतिथियों के बीच गुलाल युद्ध होगा। उसके पश्चात बादशाह का फरमान जनप्रतिनिधियों को सौंपा जाएगा। इसके बाद मेले का समापन अग्रसेन भवन पर होगा।
खबरें और भी हैं...