- Hindi News
- National
- Jawaja News Rajasthan News Impact Of Karenna Mass Wedding Conference Of Cheetah Mehrat Society Postponed
काेराेना का असर: चीता मेहरात समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन स्थगित
ब्यावर| राजस्थान चीता-मेहरात हिंदू मगरा मेरवाड़ा महासभा और चीता-मेहरात चौहान सेना की संयुक्त बैठक शनिवार को उदयपुर रोड आशापुरा माता मंदिर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता महासभा अध्यक्ष छाेटू सिंह चौहान ने की।
चौहान ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया गया है और 30 मार्च तक स्कूलों, कॉलेजों और सिनेमाघरों को भी बंद कर दिया गया है। ऐसे में समाज द्वारा 2 अप्रैल श्रीरामनवमी के अवसर पर होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन को भी स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में महासभा अध्यक्ष छाेटू सिंह चौहान, महामंत्री सज्जन सिंह, सचिव केसर सिंह, कोषाध्यक्ष बाबूसिंह, विवाह समिति अध्यक्ष बाबूसिंह चौहान, चीता मेहरात चौहान सेना प्रदेशाध्यक्ष कैलाश सिंह, महामंत्री सूरज प्रताप सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे।