विवाद के दौरान वार कर किया घायल
शहर के रीको एरिया में होली पर किसी बात को लेकर हुई कहासुनी में कुछ युवकों ने एक युवक के घर में घुसकर उस पर हमला कर दिया।
दो दिन पूर्व रीको एरिया निवासी 38 वर्षीय मुकेश जाट की किसी बात को लेकर वहां बैठे कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। बताया गया है कि उस समय तो वह युवक वहां से चले गए लेकिन बाद में अन्य युवकों के साथ मुकेश के घर जाकर उससे मारपीट शुरू कर दी। बताया गया है कि इसी दौरान मुकेश के हाथ कोई धारदार वस्तु अा गई जिससे उसने युवकों पर हमला कर दिया। जिससे गोविंद व दीपक घायल हो गए। पुलिस ने गोविंद व दीपक की रिपोर्ट पर मुकेश के खिलाफ एससी एसटी एक्ट और जानलेवा हमला करने के आरोप में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी मुकेश।