पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Beawer News Rajasthan News Mahatma Gandhi Remembered On 90th Anniversary Of Dandi March

दांडी मार्च की 90वीं वर्षगांठ पर महात्मा गांधी को किया याद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा नमक आंदोलन के तहत 12 मार्च 1930 को निकाली गई दांडी यात्रा के 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर शहर जिला कांग्रेस सेवादल और ब्यावर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में गांधी सर्किल पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

चांग गेट स्थित गांधी सर्किल पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेसजन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सूत की माला पहनाकर उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इसके बाद गांधी सर्किल से शुरू हुआ दांडी मार्च अम्बेडकर सर्किल, लोढ़ा सर्किल होते हुए पुन: गांधी सर्किल पहुंचकर संपन्न हुआ। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने गांधीजी अमर रहे..., जब तक सूरज चांद रहेगा-गांधी तेरा नाम रहेगा.... जैसे नारे लगाए।

कांग्रेस सेवादल के जिला मुख्य संगठक सीपी शर्मा, मेघराज बोहरा, बालूराम सेन, बाबूलाल जावा सहित अन्य पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में पार्षद विकास दगदी, घनश्याम फुलवारी, राजेंद्र तुनगरिया, विक्रम सोनी, राजेश शर्मा, सोमदेव साहू, मगन सोलंकी, अजय स्वामी, पप्पू पहलवान, ऋषि लाम्बा, प्रसन्न चंद्र जैन, राम लखन, चेतन कुमार, राम लखन, अशोक साहू, नरेंद्र पडियार, बृजराज डुलगच, भंवरलाल वैष्णव, अब्दुल सलाम, रामदीन पंडित, युगलकिशोर बाकोलिया, पुरुषोत्तम आचार्य, गणपत भाटी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ब्यावर. कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजन।

महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते कांग्रेसजन।
खबरें और भी हैं...