- Hindi News
- National
- Jawaja News Rajasthan News Many Programs At Block Level On Gandhi Jayanti
गांधी जयंती पर हुए ब्लॉक स्तर पर कई कार्यक्रम
जवाजा| राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में उपखंड अधिकारी के आदेशानुसार राष्ट्रीय स्तरीय महात्मा गांधी की 150वीं जयंती का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विद्यार्थी द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकास अधिकारी विजेंद्र कुमार शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। कार्यक्रम में देशभक्ति गीत पर प्रथम स्थान ज्योति बोहरा देवाता रही, द्वितीय स्थान सपना जवाजा, तृतीय स्थान अनु चौहान जवाजा रही। विकास अधिकारी ने गांधीजी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को उनकी राह पर चलने के लिए प्रेरित किया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुनीता मिश्रा ने बच्चों से नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता व खेलकूद प्रतियोगिता
आयोजित करवाई।