- Hindi News
- National
- Beawer News Rajasthan News Modern Ambulance Parked In Parking For Months
महीनों से पार्किंग में खड़ी आधुनिक एंबुलेंस
रैफर होने की स्थिति में 108 या निजी एंबुलेंस का करना पड़ता है इंतजार
स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के मकसद से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निर्देश पर राजकीय अमृतकौर अस्पताल में उपलब्ध करवाई गई लाखों की लागत वाली आईसीयू ऑन व्हील एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम एंबुलेंस महीनों से पार्किंग में खड़ी है।
उपयोग के अभाव में यह एंबुलेंस भी कंडम हो रही है। हाल ही में इस एंबुलेंस में वायरिंग सिस्टम में आ रही परेशानी को ठीक करवा दिया गया। लेकिन गत वर्ष अस्पताल में कार्यरत निशुल्क नर्सिंगकर्मियों को हटाए जाने के बाद से यह एंबुलेंस पार्किंग में शोभा बढ़ा रही है।
गंभीर मरीजों को अस्पताल से रैफर करने की स्थिति में उन्हें सुरक्षित हायर सेंटर तक पहुंचाने के मकसद से अस्पताल प्रबंधन द्वारा राज्य सरकार ने एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस सेवा शुरू की थी। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस एंबुलेंस की मदद से हर माह 10 से 15 गंभीर हार्ट रोगियों को, घायलों और अन्य मरीजों को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल या संस्थान में शिफ्ट किया जा रहा था। गत वर्ष 1 जुलाई से एकेएच में कार्यरत निशुल्क नर्सिंग कर्मियों को अनुभव प्रमाण पत्र देने में असमर्थता जाहिर करने के बाद निशुल्क कार्य कर रहे नर्सिंग स्टॉफ ने भी सेवाएं देने में असमर्थता जता दी। जब से यह एंबुलेंस एकेएच की एंबुलेंस पार्किंग में ही खड़ी है।
ये सुविधाएं हैं इसमें
वेंटीलेटर, संंक्शन मशीन, मल्टी पैरामॉनिटर, सीरिंज इनफ्यूजन पंप, इलेक्ट्रॉनिक ऑटोमेटिक डी फेबुलेटर, पल्स ऑक्सीमेटर।
ब्यावर. अस्पताल की पार्किंग में खड़ी एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस।