पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Beawer News Rajasthan News National Level Sports Stadium Built In Rajsamand Dia Kumari

राजसमंद में बने राष्ट्रीय स्तर का खेल स्टेडियम-दीया कुमारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ब्यावर| राजसमंद सांसद दीया कुमारी ने राजसमंद में राष्ट्रीय स्तर के खेल स्टेडियम उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर खेल राज्यमंत्री किरण रिजीजू से मुलाकात की। राजसमंद जिला मुख्यालय है लेकिन राष्ट्रीय स्तर का खेल स्टेडियम नहीं होने की वजह खेल प्रतिभाओं को निराशा का सामना करना पड़ता है।

मुलाकात के दौरान सांसद दीया कुमारी ने राजसमंद के खेल मैदानों की कमी का दर्द बयां करते हुए कहा कि हाल ही में सेना भर्ती के लिए राजसमंद जिला मुख्यालय का चयन किया गया था मगर उपयुक्त स्टेडियम के अभाव में भर्ती को अन्य जिला मुख्यालय पर करवाया जाना पड़ रहा है। मीडिया संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया कि सांसद ने रिजीजू काे बताया कि राजसमंद के रेलमगरा में स्थित गांव काबरा की होनहार बेटी भावना जाट ने देश का नाम रोशन करते हुए रांची में नेशनल चैम्पियनशिप में 20 किमी पैदल चाल में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय रिकार्ड बनाते हुए टोक्यो में होने ओलंपिक 2020 में स्थान बनाया। वहीं सोनल सुखवाल ने भी राष्ट्रीय पदक प्राप्त किया। राजसमंद में खेल स्टेडियम नहीं होने के कारण इन्हें और अन्य खिलाड़ियों को जयपुर या अन्य स्थान जो दूरी पर स्थित है वहां प्रेक्टिस के लिए जाना पड़ता है जो कई बार सम्भव नहीं हो पाता और खेल प्रतिभा कुंठित हो जाती है। रिजीजू ने खेल मैदान के संबंध में जल्दी ही अच्छे निर्णय का आश्वासन दिया।
खबरें और भी हैं...