- Hindi News
- National
- Jawaja News Rajasthan News Neighbors Clash With Roof Without Permission Injured
छत पर बिना अनुमति निर्माण काे लेकर पड़ोसी भिड़े, दाे घायल
ब्यावर| शहर के शाहपुरा मोहल्ला स्थित चमन चौराहा स्थित एक मकान की छत पर दीवार निर्माण को लेकर दो पड़ोसियों में कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी की एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर हमला कर दिया। जिस कारण एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन ने उसे राजकीय अमृतकौर अस्पताल लेकर पंहुचे। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुटटी दे दी।
मारपीट में पीड़ित पक्ष की ओर से सिटी थाने में दो लोगो के खिलाफ शिकायत दी है। जानकारी अनुसार घनश्याम पुत्र मदनलाल जोशी अपने परिवार के साथ घर पर था। इस दौरान उसे सूचना मिली की उसका पड़ाेसी मूलचंद पुत्र नाथूलाल जोशी बिना अनुमति के घर की छत पर दीवार का निर्माण करवा रहा है। जिसके बाद घनश्याम अपने परिवार सहित घर की छत पर गया तथा मूलचंद को बिना उसकी सहमति के छत पर दीवार निर्माण को लेकर आपत्ति जताई। मूलचंद के परिवारजन आग बबूला हो गए। मूलचंद, अनिल सहित दो अन्य लोगों ने एक राय होकर घनश्याम अाैर उसके परिवार पर हमला कर दिया।