पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

20 दिन से लापता महिला का नहीं लगा सुराग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लापता महिला लक्ष्मी देवी।

ब्यावर| करीब 20 दिन पूर्व शहर के मेवाड़ी गेट क्षेत्र से लापता हुई महिला का कोई सुराग नहीं लगा है। परिजनों ने पुलिस से जल्द महिला को तलाशने की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार मेवाड़ी गेट क्षेत्र निवासी दीपक ने बताया कि उसकी मां 41 वर्षीय लक्ष्मी देवी गत 22 फरवरी से लापता है। उन्होंने संदेह जताया कि मेवाड़ी गेट के बाहर रहने वाला धारासिंह उनकी मम्मी को परेशान करता था और उनसे मारपीट भी की। करीब 20 दिन बाद भी महिला का पता नहीं लग पाने से परेशानी परिजनों ने पुलिस ने सख्त कार्रवाई करने और अपनी माता को तलाशने की गुहार लगाई है।
खबरें और भी हैं...