- Hindi News
- National
- Pishangan News Rajasthan News One And A Half Million And Robbed Gold Chains Robbed By Throwing Chili Into The Eyes Of The Merchant
व्यापारी की आंखों मे मिर्ची झोंककर डेढ़ लाख व सोने की चेन लूटकर ले गए लुटेरे
होली की रात्रि एक व्यापारी की आँखों मे मिर्ची झोंक कर लाखो की नकदी सहित सोने की चैन लूट कर ले गए। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस मय जाप्ता मौके पर पहुंचकर लुटेरों की बड़ी सरगर्मी से तलाश की लेकिन पुलिस को नही मिली कामयाबी।
पुलिस थानाधिकारी नरेंद्र सिंह राठौड़ के अनुसार पीसांगन ज्योति नगर कॉलोनी निवासी किराना मर्चेंट के दुकानदार मनोज सिंधी रिपोर्ट दी की होली को दिनभर त्याेहार की ग्राहकी कर रात्रि को10 बजे दुकान बंद करके डेढ़ लाख रुपये व हिसाब की डायरिया बैग में डालकर बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था तो मेरे पीछे आ रही इनोवा अचानक से मेरी बाइक के सामने आकर खड़ी हो गई और उसमें से तीन चार अज्ञात व्यक्ति उतरकर आये मेरी आँखों मे मिर्ची का पाउडर डाल कर मेरा डेढ़ लाख रुपये से भरा बैग छीनकर मेरे साथ मारपीट करने लगे उसके बाद चीखने चिल्लाने पर गले से सोने की चैन छीनकर वाहन में सवार होकर भाग खड़े हुवे मैं सम्भल कर खड़ा हुअा जब भाग निकले उसके बाद पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते पुलिस एएसआई किशनसिंह रावत मय जाप्ता मौके पर पहुंचकर गाड़ी सहित लुटेरों की तलाश शुरू कर दी तलाश में पुलिस ने पीसांगन से निकलने वाले सभी रास्तो नाकाबंदी कर तलाशी ली और जगह जगह लगे सीसी फुटेज खंगाले लेकिन पुलिस को लुटेरों की कामयाबी नहीं मिली उसके बाद पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
व्यापारी संघ ने की लुटेरों को पकड़ने की मांग
पीसांगन में व्यापारी के साथ लूटपाट के बाद व्यापारी संघ का एक शिष्ट मण्डल ने जिला कलक्टर, उपखण्ड अधिकारी व थानाधिकारी को उचित कार्यवाही की मांग की और लुटेरों को शीध्र गिरफ्तार करने की मांग की साथ पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की।
पुलिस ने किया नागौर सीमा तक पीछा
पुलिस ने पीड़ित के बताए अनुसार इनोवा वाहन का पीछा किया गोविन्दगढ़, सिपाहियों की ढाणी,आलनियावास,रिया तक वाहन का पीछा किया लेकिन हाथ नही लगे उसके बाद गोविन्दगढ़ के सीसी फुटेज भी खंगाले जिसमे मात्र दस मिनट अंतराल रहा और हाथ से निकल गये और पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा।
लूट का शिकार हुअा व्यापारी।