पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Beawer News Rajasthan News Our Long Term Decisions Are Helping Entrepreneurs In Recession Gehlot

मंदी के दौर में हमारे दूरगामी फैसलों से उद्यमियों को मिल रहा संबल: गहलोत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि ऐसे समय में जबकि देश में आर्थिक सुस्ती का माहौल है, हमारी सरकार ऐसे कदम उठा रही है जिससे उद्यमियों को संबल एवं युवाओं को रोजगार मिले। प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए हमने दूरगामी सोच के साथ नए औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना, एमएसएमई एक्ट, नई निवेश प्रोत्साहन नीति, औद्योगिक विकास नीति तथा सोलर, विंड एवं हाईब्रिड पॉलिसी लाने जैसे फैसले लिए हैं।

गहलोत शनिवार को राजसमंद जिले के देवगढ़ में विकास सम्मेलन को सं‍बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर रीको औद्योगिक क्षेत्र बग्गड़ का शिलान्यास किया तथा बोरवा एवं चारनिया में 11 केवी जीएसएस, पीपली नगर एवं बग्गड़ में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, राजकीय बालिका छात्रावास, भीम एवं अम्बेडकर भवन, देवगढ़ का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि खनिज संपदा की दृष्टि से सम्पन्न इस क्षेत्र में उद्योगों की अपार संभावनाएं हैं। ऐसे में रीको औद्योगिक क्षेत्र के स्थापित होने के बाद यहां उद्योग धंधे लगेंगे और युवाओं को रोजगार मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि भीम-देवगढ़ क्षेत्र में चंबल का पानी पहुंचे, यह हमारी प्राथमिकता रहेगी। यह भी प्रयास रहेगा कि प्रदेश के अन्य जिलों की तरह राजसमंद में भी सरकारी मेडिकल कॉलेज खुले।

कार्यक्रम को ऊर्जा मंत्री बीडी कल्ला, चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री भंवरसिंह भाटी, सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना, पूर्व गृह राज्यमंत्री लक्ष्मण सिंह रावत सहित अन्य ने संबोधित किया। विधायक सुदर्शन सिंह रावत ने क्षेत्र को चंबल का पानी पहुंचाने की घोषणा, नई पंचायतों के गठन, विद्यालयों के क्रमोन्नयन सहित अन्य विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

ब्यावर. विकास सम्मेलन को संबोधित करते मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और मंचासीन सरकार के कई मंत्री।

ब्यावर. राजसमंद के देवगढ़ में विकास सम्मेलन में उपस्थित जनसमूह।
खबरें और भी हैं...