- Hindi News
- National
- Sva News Rajasthan News Padanga Will Give Aid Of 11 Thousand On The Death Of The Villagers
पड़ांगा ग्राम पंचायत क्षेत्रवासियों के निधन पर देगी 11 हजार की सहायता
बांदनवाड़ा | ग्राम पंचायत पड़ांगा के निर्विरोध नव निर्वाचित सरपंच बालचन्द कांवड़िया और भामाशाह सुनील कांवड़िया ने अनूठी पहल करते हुए अपने पंचायत क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति की मृत्यु होने पर उस परिवार को सहायता के तौर पर 11000 रु देने की घोषणा की है। जानकारी के अनुसार निकटवर्ती ग्राम सवाईपुरा के ओमप्रकाश माली पुत्र बाबू लाल माली के 8 मार्च को दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर उनके घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को 11000 रु सहायता राशि सौंपी। इस तरह के फैसले का पंचायत के सभी ग्रामीणों ने स्वागत करते हुए इसे एक ऐतिहासिक कदम बताया है। इस दौरान भामाशाह सुनील कांवड़िया ने शोक संतप्त परिवार को ढांढ़स बंधाई। इस दौरान गोपाल माली, बाबूलाल माली, नाथू माली, दिनेश तिवारी, लादू सिंह ,नाथू सहित ग्रामवासी मौजूद थे।