पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Beawer News Rajasthan News Programs Will Be Held From Today On The Anniversary Of Dandi Yatra

दाण्डी यात्रा की वर्षगांठ पर आज से होंगे कार्यक्रम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के आयोजनों की श्रृंखला में गुरुवार से दाण्डी यात्रा की वर्षगांठ के अवसर पर ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम एवं गतिविधियां आयोजित की जाएगी। इसके लिए ब्लॉक स्तरीय कमेटी का गठन किया गया।

उपखण्ड अधिकारी जसमीत सिंह संधु ने बताया कि दाण्डी मार्च की वर्षगांठ 12 मार्च से एक सप्ताह के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें प्रथम दिवस प्रभातफेरी, सर्वधर्म प्रार्थना, द्वितीय दिवस भजन एवं देश भक्ति गीत प्रतियोगिता, तृतीय दिवस नुक्कड़ नाटक एवं पारम्परिक खेलकूद प्रतियोगिता, चतुर्थ दिवस चित्रकला एवं पारम्परिक खेलकूद प्रतियोगिता, पंचम दिवस निबंध प्रतियोगिता एवं पारम्परिक खेलकूद प्रतियोगिता, षष्टम दिवस भाषण, काव्य और कविता प्रतियोगिता तथा सप्तम दिवस महापुरुषों पर आधारित रूप धरो प्रतियोगिता एवं सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिला कलक्टर द्वारा ब्लॉक स्तरीय कमेटी का गठन उपखण्ड अधिकारी की अध्यक्षता में किया गया है। ब्यावर के लिए गठित कमेटी में स्थानीय विधायक शंकर सिंह रावत, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वितीय जवाजा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जवाजा की प्रधानाचार्य कविता मौर्य, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय जवाजा की व्याख्याता शकुंतला शर्मा, नगर परिषद आयुक्त, दिशा आरसीडीएस महेन्द्र सिंह सदस्य होंगे। कमेटी के संयोजक घनश्याम वर्मा एवं सहसंयोजक राजेश शर्मा होंगे।

उन्होंने बताया कि जवाजा के लिए स्थानीय विधायक शंकर सिंह रावत, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टॉडगढ़ के प्रधानाचार्य मोहन लाल शर्मा, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय टॉडगढ़ की प्रधानाचार्य श्यामा कुमारी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टॉडगढ़ के व्याख्याता दाउ सिंह, जवाजा पंचायत समिति की प्रधान गायत्री रावत सदस्य होंगे। इस कमेटी के संयोजक मनोज चौहान एवं सह संयोजक महेन्द्र सिंह होंगे।

खबरें और भी हैं...