पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Beawer News Rajasthan News Programs Will Be Held In Lokashah Nagar On Adinath Birthday

आदिनाथ जन्मोत्सव पर लोकाशाह नगर में होंगे कार्यक्रम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जैन धर्म के पहले तीर्थंकर आदिनाथ भगवान का जन्मोत्सव व जन्म कल्याणक दिवस मेवाड़ी गेट के बाहर लोकाशाह नगर में श्रद्धा व भक्ति के साथ जप व जाप के साथ साधुमार्गी शांत क्रांति जैन युवा संघ के तत्वावधान में मनाया जाएगा।

युवा संघ के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री प्रकाश जैन ने बताया कि संघ के महामंत्री कमल कोठारी के लोकाशाह नगर आवास पर कार्यक्रम होगा। इसमें युवा संघ सदस्य व श्रद्धालु सामायिक साधना के परिवेश में सामूहिक नवकार जाप से क्षेत्र को गुंजायमान करेंगे।

साथ ही प्रभु आदिनाथ भगवान की स्तुति स्वरूप भक्तांबर पाठ का सामूहिक पाठ करेंगे। इस मौके पर संघ प्रमुख संपतराज डेढ़िया व राजेंद्र कर्णावट के नेतृत्व में भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।

एक सुबह नाकोड़ा पार्श्व भैरव के नाम

श्री नाकोड़ा भैरव बटुक मंडल के तत्वावधान में रविवार सुबह 8 बजे लोकाशाह नगर स्थित कुमट आवास पर एक सुबह नाकोड़ा पार्श्व भैरव के नाम होगी। प्रवक्ता प्रकाश जैन ने बताया कि कार्यक्रम में बाल गायक जयेश सांखला, मोनू हिंगड़, कैलाश बाबेल भैरू भजनों की प्रस्तुति देंगे। भक्त एक ही आसन पर भैरव चालीसा का पाठ
भक्तिपूर्वक करेंगे।
खबरें और भी हैं...