पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nasirabad News Rajasthan News Raised Ancestral Land From Dhaka Case Filed Against Father Son

धाेखे से हड़प ली पुश्तैनी जमीन, पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्राम राजगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने ग्राम कल्याणीपुरा निवासी पिता-पुत्र पर धोखाधड़ीपूर्वक उसकी पुश्तैनी जमीन की रजिस्ट्री करवा लेने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कर कराया है।

सिटी थाने में न्यायिक इस्तगासे के द्वारा दर्ज कराए मामले में राजगढ़ निवासी नाैरतमल पुत्र दुर्गाप्रसाद ने बताया कि ग्राम राजगढ़ में उसकी पुश्तैनी कृषि भूमि है। परिवादी ने आरोप लगाया कि ग्राम कल्याणीपुरा निवासी बंशीलाल पुत्र रामसुख और पिंटू पुत्र बंशीलाल गत 19 अप्रैल 2017 को उसकी बुअा सुवा, बहहन ज्ञाना और पिता दुर्गाप्रसाद को यह कहकर तहसील कार्यालय लाए कि पिता दुर्गाप्रसाद ने जो 30 हजार रुपए उधार लिए है उसकी लिखापढ़ी करवानी है।

परिवादी का आरोप है कि दोनों आरोपियों ने धोखाधड़ीपूर्वक उनकी पुश्तैनी जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली और उसकी बुआ, बहिन व पिता से धोखाधड़ीकर हस्ताक्षर करवा लिए। जिसकी जानकारी उसे 8 मई 2019 को जिस पर उसने आरोपियों को ओलमा दिया तो उसके साथ गालीगलौच की। सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

खबरें और भी हैं...