- Hindi News
- National
- Jawaja News Rajasthan News Rajgarh Sarpanch Accused Of Contesting Elections By Presenting Wrong Date Of Birth
राजगढ़ सरपंच पर गलत जन्म तिथि प्रस्तुत कर चुनाव लड़ने का आरोप
नसीराबाद|ग्राम पंचायत राजगढ़ की नवनिर्वाचित सरपंच पर नामांकन पत्र में जन्म तिथि की गलत जानकारी देकर व धोखाधड़ीपूर्वक गलत प्रमाण पत्र लगाकर चुनाव लड़ने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया गया।
सदर थाने में इस्तगासे के माध्यम से दर्ज कराए मामले में भागचंद पुत्र मांगीलाल खटीक ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत के सरपंच पद के चुनावों हेतु पूजा प|ी कमल सरपंच पद के चुनाव में जीत हासिल कर सरपंच बनी थी। परिवादी ने बताया कि उसे पूजा की आयु पर संदेह होने पर उपखंड अधिकारी कार्यालय से सूचना के अधिकार में सरपंच पूजा का नामाकंन पत्र प्राप्त किया तो उसमें पूजा ने अपनी जन्मतिथि 10 जून 1998 अंकित कर रखी थी तथा साथ में जन्मप्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड की रसीद लगा रखी थी जिसमें जन्म दिनांक 19 जून 1998 अंकित थी तथा शैक्षणिक योग्यता दसवीं कक्षा दशाई थी।