- Hindi News
- National
- Beawer News Rajasthan News Ranavat Becomes Shri Rajput Samaj Young Man Board President
राणावत बने श्री राजपूत समाज नवयुवक मंडल अध्यक्ष
ब्यावर| राजपूत समाज नवयुवक मंडल अध्यक्ष पद के चुनाव शाहपुरा मोहल्ला स्थित गोपालजी के बड़े मंदिर में हुए। इस दौरान नरेन्द्र सिंह राणावत को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने अपनी कार्यकारिणी का का विस्तार करते हुए घनश्याम सिंह सोलंकी को संरक्षक, बंटी तंवर को उप सरंक्षक, विक्रम सिंह चौहान को सचिव, विष्णु सिंह गहलोत को उपाध्यक्ष, निर्मलसिंह चौहान को कोषाध्यक्ष, दीपक सिंह भाटी व कैलाश सिंह परिहार को मंत्री, कृष्णा सिंह परिहार को संगठन मंत्री तथा नारायण सिंह बालेचा व कुलदीप सिंह गहलोत को प्रचार व उत्सव मंत्री नियुक्त किया है। राणावत के अध्यक्ष चुने जाने पर पूर्व अध्यक्ष घनश्यामसिंह तथा विष्णुसिंह गहलोत ने माला व साफा पहनाकर
स्वागत किया।