रांधापोवा अाज, शीतला मेला कल
ब्यावर| सूरजपोल गेट स्थित शीतला माता मंदिर स्थित प्राचीनतम शीतला माता मंदिर में 16 मार्च सोमवार को मेला भरेगा। मधुर कृष्ण मंडल के संरक्षक श्रवण गर्ग ने बताया कि मंदिर में रंगरोगन का कार्य किया जा रहा है। मेले में पूजा के लिए महिलाओं की अलग से व्यवस्था रखी गई है। महिलाएं रविवार को रांधापोवा बनाएंगी। सोमवार को ठंडा खाना खाएंगे।