एबीवीपी की बैठक में हुई कार्यक्रमों की समीक्षा
ब्यावर| अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला समीक्षा एवं योजना बैठक शनिवार को आशापुरा माता मंदिर सभागार में संपन्न हुई। नगर मंत्री पुष्पेंद्र साहू ने बताया कि बैठक में उदयपुर विभाग के संगठन मंत्री वीरेंद्र सिंह शक्तावत का प्रवास रहा। शक्तावत ने कार्यकर्ताओं से चर्चा कर वर्ष पर्यंत हुई गतिविधियों की समीक्षा की और कार्य विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। बैठक में विभाग सह-संयोजक यश खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ आगामी वर्ष के लिए संगठन की कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में जिला प्रमुख दुष्यंत टाक, जिला संयोजक दलपत राजपुरोहित, निशांत सिंहल, अर्चित कुमट, नगर मंत्री पुष्पेंद्र साहू, मयंक सांखला, दीक्षांत हरचन्दानी, ऐश्वर्य प्रताप सिंह, रविन्द्र डाबी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।