- Hindi News
- National
- Bijaynagar News Rajasthan News Sampling Aid For The Family Of The Deceased Worker
मृतक श्रमिक के परिजन काे साैंपी सहायता राशि
पीसांगन| ड्यूटी के दाैरान सड़क दुर्घटना में गत दिनाें श्रमिक की माैत के मामले में ठेकेदार ने मृतक के परिजनाें काे एक लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की। उल्लेखनीय है कि गत दानें विद्युत रिपेयर कर लाैट रहे ठेकेदार की पिकअप पलटने से हनुवंतपुरा निवासी कानाराम पुत्र हनुमान रैदास की माैत हाे गर्ई थी। ठेकेदार दिलीप सिंह ने मृतक के पिता हनुमान रैदास को उनके निवास पर जाकर एक लाख रुपये की नकद आर्थिक सहायता दी और परिवार को ढांढस बंधाया। सहायता राशि देने के दौरान सहायक अभियंता दुर्गालाल देवत, पूर्व सरपंच बलदेव गुर्जर, राकेश सोनी,चंद्रप्रकाश नेहरा,मनोज सेन, सगीर अहमद, शमीम मिस्त्री,श्याम सिंह राठौड़, महिपाल चौधरी आदि मौजूद थे।