पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्कूल के ताले ताेड़े, सामान बिखेरा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जेठाना | बिठूर पंचायत के भीमपुरा गांव में गत रात्रि बदमाशों ने माध्यमिक विद्यालय के कमरों के ताले तोड़कर स्टेशनरी के सामान पर हाथ साफ कर दिया। अलमारियों के ताले तोड़कर सामान बिखेर दिया। सूचना पर मांगलियावास पुलिस ने मौका मुआयना किया।

कार्यवाहक प्रधानाध्यापिका बीना मौर्य व अन्य शिक्षक विद्यालय समय पर शाला पहुंचे ताे विद्यालय के दो कमरों के ताले टूटे मिले। मौका मुआयना किए जाने पर स्टेशनरी का कुछ सामान गायब मिला। वही पिजन बॉक्स के ताले तोड़कर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया। संस्था प्रधान मौर्य ने सरपंच फेफी बानो को घटना की सूचना दी। सूचना पर प्रशांत काठात तथा एसडीएमसी अध्यक्ष अब्दुल अजीज व अन्य ग्रामीण ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर मांगलियावास पुलिस को घटना की सूचना दी। इस पर मांगलियावास थाने का जाब्ता मौके पर पहुंचा।

संस्था प्रधान ने बताया कि चोरों ने शाला के रिकॉर्ड को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। चोरों की मंशा कीमती सामान चुराने की थी। जो उन्हें दोनों कमरों में नहीं मिला।ग्रामीणों ने चोरी की वारदात में शराबी तथा बदमाशों की करतूत बताई है।
खबरें और भी हैं...