स्कूल में खेलकूद सामग्री बांटी
ब्यावर | श्री सीमेंट लिमिटेड ब्यावर द्वारा श्री खेलकूद योजना अंतर्गत राउप्रावि झंकारों का बाड़िया में खेलकूद को बढ़ावा देने व खिलाड़यों के उत्साहवर्धन के लिए समाजसेवा टीम द्वारा खेल सामग्री किट वितरित किए गए। सहायक महा प्रबंधक श्याम शर्मा ने बताया कि स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रूचि बढ़े व खिलाड़ी अपनी प्रतिभा निखार सके, इसके लिए कंपनी आवश्यकतानुसार खेल सामग्री वितरित कर लाभांवित कर रही है। समाज सेवा अधिकारी अमित टाक ने बताया कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलना भी जरूरी है। कंपनी की ओर से फुटबॉल, रबर रिंग, कैरम बोर्ड, स्किपिंग रोप, फ्लाइंग डिश, वॉलीबॉल नेट, बैडमिंटन, कोक और क्रिकेट किट भेंट किए गए। संस्था प्रधान निर्मल कुमार ने कंपनी अधिकारियों का आभार जताया। कार्यक्रम में अमीन काठात, स्कूल स्टाफ आदि उपस्थित थे।