पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Beawer News Rajasthan News Senior Citizen And Pratibha Samman Ceremony Organized

वरिष्ठ नागरिक व प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ आयोजित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ब्यावर. कार्यक्रम में सम्मानित वरिष्ठ नागरिक।

ब्यावर| स्थानीय चंपानगर कॉलोनी के मीरा मंदिर में चंपानगर विकास समिति की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रीमद् भागवत परिवार प्रभातफेरी द्वारा फाग महोत्सव का आयोजन मधुर भजनों की प्रस्तुती दी गई। इसके साथ ही चंपानगर महिला मंडल द्वारा फूलों से फाग महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में 75 वर्ष व इससे अधिक आयु वाले वरिष्ठ नागरिकों व महिलाओं सहित 35 व्यक्तियों को माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही चंपा नगर निवासी दर्पण विजयवर्गीय के सीए में 47 वीं रैंक प्राप्त करने पीयूषिका चांदावत के एमबीबीएस की परीक्षा उत्तीर्ण होने पर सम्मानित किया गया। इस दौरान हरि पी. हेमलानी, राधाकृष्ण टोडवाल, सीएन शर्मा, विपिन जोशी, विष्णु प्रसाद शर्मा, रमेश शर्मा, अशोक गोयल, ओमप्रकाश गुप्ता, वंदन शर्मा, विमला टोडवाल सहित अन्य मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...