श्री सीमेंट ने जीता वॉलीबॉल खिताब
ब्यावर | 21वीं अंतर सीमेंट उद्योग खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत वॉलीबॉल (डायरेक्ट) प्रतियोगिता का आयोजन विक्रम सीमेंट खोर (मध्यप्रदेश) में हुआ। इसमें बिरला सीमेंट, न्यूवोको सीमेंट, विक्रम सीमेंट, आदित्य सीमेंट, वंडर सीमेंट, जेके सीमेंट और श्री सीमेंट की टीमों ने भाग लिया।
खेल प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया कि राज्य के प्रमुख सीमेंट उद्योग ‘’इंटर सीमेंट इंडस्ट्रीज स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सदस्य है। संघ द्वारा वर्षभर सदस्य कंपनियों की टीमों के बीच विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं जैसे वॉलीबॉल, क्रिकेट, टेबल टेनिस, कैरम, बैडमिंटन आदि आयोजित की जाती है। इसी क्रम में वॉलीबॉल (डायरेक्ट) प्रतियोगिता के फाइनल में श्री सीमेंट ने न्यूवोको सीमेंट को 3-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। श्री सीमेंट के अधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनका उत्साह बढ़ाया।