पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nasirabad News Rajasthan News Sold Land Handed Over Possession Sold It Again After 25 Years

जमीन बेची, कब्जा सौंपा, 25 साल बाद फिर बेच डाली जमीन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्राम चैनपुरा में पच्चीस साल पहले बेची गई कब्जाशुदा जमीन का दाेबारा बेचान किए जाने का अाराेप लगाते हुए राजगढ़ निवासी 5 लोगों के खिलाफ सदरथ थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। इस्तगासे के माध्यम से दर्ज कराए मामले में ग्राम चैनपुरा निवासी मोहनसिंह पुत्र हीरा ने आरोप लगाया कि उसके पिता ने 23 जून 1995 को ग्राम राजगढ़ में स्थित एक कृषि भूमि राजगढ़ निवासी सुवालाल से 50 हजार रुपए में खरीदी थी तथा तब से ही उक्त जमीन पर उसके पिता व उसके बाद उसका कब्जा चला आ रहा है। परिवादी ने आरोप लगाया कि गत 1 जनवरी 2020 को उसका बंटाईदार रामलाल खेत पर काम कर रहा था इसी दौरान आरोपी राजगढ़ निवासी मनोहरलाल पुत्र मादूलाल वहां आया और कहने लगा कि तुमने इस जमीन पर फसल किससे पूछकर बोई ये जमीन मैने खरीद ली है और गाली-गलौच करने लगा। परिवादी का आरोप है कि जब उसने मामले की जानकारी ली तो उसे पता लगा कि उसके पिता को जमीन बेचने वाले सुवालाल के परिजनों कमला, कविता पुत्री सुवालाल, मधु पुत्री सुवालाल और दिनेश पुत्र सुवालाल ने जमीन पर अपना झूठा कब्जा दिखाकर आरोपी मनोहरलाल को धोखाधड़ीपूर्वक उक्त जमीन का दोबारा बेचान कर दिया। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

खबरें और भी हैं...