पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हाेली मिलन में गूंजे फाग गीत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जैन सोश्यल ग्रुप नवकार की ओर से बुधवार को मेवाड़ी गेट बाहर सुन्दर वाटिका में फाग महोत्सव व होली स्नेह मिलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक सुनील मेहता व आशीष सकलेचा ने बताया कि इस दौरान संस्था के सदस्यों ने फूलों की होली खेली व चंग व ढोल की थाप पर गैर नृत्य व घूमर का आनन्द लिया।

कार्यक्रम में गायक कलाकारों ने ‘मैं तो म्हारे श्याम ने मनाया... आज बिरज में होली रे रसिया... आदि फाग गीत पेश किए। संस्था के अध्यक्ष मनीष भंसाली ने बताया कि इस मौके पर दम्पति सदस्यों को अलग-अलग खेल भी खिलाये गए और विजेताओं को उपहार भी बांटे गये। सचिव दीपक कांकरिया,पवन जैन, मनीष भंसाली, प्रिंस ओस्तवाल, दिनेश गोलेछा, गौरव नाबेडा, गौरव ओस्तवाल, सिद्धार्थ जैन, कपिल कोठारी, गोल्डन खींचा, सुनील खींचा, अजय लोढ़ा, हेमंत रांका, विजय मेहता, राकेश मूथा, मनीष मेहता, सुनील मेहता, विशाल कांकरिया, राजीव रांका, कमलेश सिंघवी, विपिन नाहटा, सचिन जैन, धनदीप नाहटा, बॉबी कर्णावट सहित अन्य मौजूद रहे।

इसी प्रकार श्री सैन समाज संस्थान एसोसिएशन ब्यावर का होली स्नेह मिलन कार्यक्रम मारु सैन समाज छात्रावास में आयोजित किया गया। एसोसिएशन अध्यक्ष दिलीप बड़गुर्जर ने बताया कि सैन समाज एसोसिएशन के समस्त दुकानदार व ब्यूटी पार्लर संघ व अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

कार्यक्रम में देवेंद्र भणभैरु, पिंटू हर्षवाल, अशोक पडियार, सुरेंद्र गहलोत, बृजमोहन परिहार, बजरंग लाल सैन, नाथूलाल सैन, राकेश छापरवाल, बृजेश सैन, संपतराज सैन, शंकर भाई, महावीर मेवाड़ा, सुरेंद्र सैन, जगदीश मेवाड़ा सहित अन्य मौजूद रहे।

ब्यावर.जैन सोश्यल ग्रुप नवकार के फाग महोत्सव में मौजूद महिलाएं।
खबरें और भी हैं...