- Hindi News
- National
- Beawer News Rajasthan News Sports Cement Distributed By Shri Cement In Jhak Khas School
श्री सीमेंट द्वारा झाक खास स्कूल में खेलकूद सामग्री वितरित
ब्यावर| श्री सीमेंट लिमिटेड ब्यावर द्वारा श्री खेलकूद योजना अंतर्गत राउप्रावि झाक खास में खेलकूद को बढ़ावा देने व खिलाड़ियाें के उत्साहवर्धन के लिए समाज सेवा टीम द्वारा खेल सामग्री किट वितरित किए गए। सहायक महाप्रबंधक श्याम शर्मा ने बताया कि स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रूचि बढ़े व खिलाड़ी अपनी प्रतिभा निखार सके।समाज सेवा अधिकारी अमित टाक ने बताया कि शिक्षा के साथ खेलकूद भी जरूरी है। कंपनी द्वारा फुटबॉल, रबर रिंग, कैरम बोर्ड, स्किपिंग रोप, फ्लाइंग डिश, बेडमिंटन, कोक और क्रिकेट आदि के किट भेंट किए गए। पूर्व सरपंच सुभान काठात ने इस सहयोग के लिए कंपनी अधिकारियों का आभार जताया। कार्यक्रम में समाजसेवी झाला काठात, संस्था प्रधान ताजू काठात, स्कूल स्टाफ सदस्य सिकंदर, चैनाराम व विद्यार्थी आदि उपस्थित थे।