पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Beawer News Rajasthan News Surveys At Hotels Major Tourist Destinations House To House Surveys Are Also Being Conducted

होटलों, प्रमुख पर्यटन स्थलों पर निगरानी, घर घर सर्वे भी हो रहा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना की रोकथाम और आमजन को जागरुक करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। चिकित्सा विभाग के निर्देश पर होटलों और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर विशेष निगाह रखी जा रही है। जिला प्रशासन के निर्देश पर चिकित्सा विभाग द्वारा कोरोना की रोकथाम के प्रयास किए जा रहे हैं। कोरोना को लेकर लोगों में जनजागृति, लक्षण और बचाव के लिए आमजन को सचेत करने के लिए बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बैंकों, होटलों पर बैनर लगाए गए हैं।

रेल से यात्रा करने वाले विदेशी पर्यटकों को जागरुक करने के लिए ऑडियो मैसेज के माध्यम से जागरुक किया जा रहा है। राजस्थान नर्सिंग कौंसिल के निर्देश पर ब्यावर स्थित एएनएम ट्रेनिंग सेंटर की प्रशिक्षु महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर सर्वे कर लोगों को जागरुक कर रही हैं। ट्रेनिंग सेंटर की प्रभारी शिक्षिका किरण ने बताया कि ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण ले रही 97 कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर सर्वे कर अवेयरनेस फैलाई जा रही है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की महिलाओं को उक्त वायरस से बचने के लिए घरों में साफ-सफाई रखने, बार-बार अपने हाथों को साबुन से धोने तथा परिवार के किसी भी सदस्य को खांसी-जुकाम तथा बुखार होने की स्थिति में शीघ्र ही अस्पताल जाकर उसका उपचार करवाने की सलाह दी। इसी प्रकार पक्षियों से फैलने वाले इस वायरस से बचने के लिए कच्चे मांस का सेवन नहीं करने तथा विटामिन-सी आदि की वस्तुओं तथा फलों का अधिक से अधिक उपयोग करने की सलाह दी।

शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में हो रहा सर्वे: एएनएम ट्रेनिंग सेंटर द्वारा आउटर क्षेत्र में सर्वे के लिए 5 ग्रुप बनाए गए हैं। आउटर ग्रुप द्वारा जवाजा, खरवा, गोला, सराधना और रामगढ़ में सर्वे किया जा रहा है। आउटर ग्रुप में 9 प्रशिक्षु महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को रखा गया है। यह कार्यकर्ता घर-घर सर्वे कर खांसी, जुकाम, बुखार, शुगर और बीपी के मरीजों की स्क्रीनिंग कर अवेयर कर रही है। अगर कोई संदिग्ध लगता है तो उसे स्वास्थ्य केंद्र जाकर जांच करवाने के लिए जागरुक किया जा रहा है। ब्यावर में कोरोना के लिए वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. संजय शर्मा को नोडल ऑफिसर बनाया बया है। यह कार्यकर्ता अपनी रिपोर्ट प्रतिदिन नोडल ऑफिसर को देंगी। राजस्थान सरकार और राजस्थान नर्सिंग कौंसिल के निर्देश पर ब्यावर स्थित रूप रजत नर्सिंग इंस्टीट्यूट द्वारा कोरोना वायरस को लेकर जनजागृति कार्यक्रम चलाया गया। इंस्टीट्यूट द्वारा गुरुवार को बाड़िया श्यामा, सहदेव नगर, सराधना और आसपास के क्षेत्रों में घर-घर सर्वे किया गया। विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को कोरोना को लेकर बचाव और रोकथाम के लिए जानकारी दी।

ब्यावर. घर-घर सर्वे कर रही प्रशिक्षु महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता।
खबरें और भी हैं...