पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mangliyawas News Rajasthan News Teacher Announces To Give Silver Coins To First Class Passed Students

अध्यापिका ने की प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण छात्रों को चांदी के सिक्के देने की घोषणा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मांगलियावास ग्राम पंचायत के अर्जुनपुरा जागीर राजकीय प्राथमिक विद्यालय कक्षा 8 का विदाई समारोह मनाया गया। मांगलियावास के नवनिर्वाचित सरपंच दुर्गेंद्र सिंह गौड, वार्ड पंच नारायण सिंह रावत, भुरा कवंर, मिट्ठू सिंह रावत, शंकर सिंह रावत, पृथ्वीराज बंजारा ,जबर सिंह , दातार सिंह , बलवीर सिंह गौड़, प्रदीप कुमार बारेसा, लक्ष्मण सेन, करण कुमार, विनोद गवारिया, पंचायत समिति सदस्य भीमराज लक्षकार ग्रामीण मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका सपना शर्मा ने किया। आठवीं कक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाले बच्चों के लिए चांदी के सिक्के देने की घोषणा अध्यापिका सपना शर्मा ने की। मांगलियावास सरपंच ने 11 हजार रुपए राशि की स्कूल में घोषणा की। समाजसेवी बलवीर सिंह गौड़ ने कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक फर्स्ट डिवीजन आने वाले बच्चे को 551 रुपए की राशि उसका स्वरूप देने की घोषणा की। शिक्षिका प्रेमलता , अमृता, शोभा, योगेंद्र, रविंद्र, सपना एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित ग्रामीण मौजूद थे। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

जेठाना. िडिल स्कूल में आयोजित छात्रों का विदाई समारोह।
खबरें और भी हैं...