महामूर्ख सम्मेलन का हुआ आयोजन
ब्यावर | शहर के शाहपुरा मोहल्ले में होली के अवसर पर महामूर्ख सम्मेलन समिति की ओर से महामूर्ख सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कोरोना वायरस पर कलाकारों ने नाटक का मंचन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद सभापति नरेश कनोजिया उपस्थित हुए। इस अवसर पर कार्यक्रम ताराचंद संयोजक रमेश महावर, राजेश भाटी, ताराचंद सांखला, राजू धावड़ा, देवराज सोनी आदि उपस्थित थे।