- Hindi News
- National
- Pishangan News Rajasthan News The Risk Of Glaucoma Remains After The Age Of 40
40 की उम्र के बाद रहता है ग्लूकाेमा का खतरा
पीसांगन|सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विश्व ग्लूकोमा सप्ताह के तहत 8 से 14 मार्च तक मरीजों और परिजनों को ग्लूकोमा की विस्तार से जानकारी दी गई।शनिवार को आयोजित शिविर के समापन पर नेत्र सहायक के.आर.पूनिया ने ग्लूकोमा के कारण, लक्षण एवं बचाव के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इससे आंखों की रोशनी जा सकती है और ज्यादातर यह 40 से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों को प्रभावित करता है,आंख के पृष्ठ भाग पर दबाव पड़ता है। डायबिटीज,दृष्टि दोष आदि कारणों से भी व्यक्ति रोगग्रस्त हो सकता है इसके साथ ही नियमित जांच और उपचार की सलाह दी शिविर नेत्र सहायक चन्द्रभान सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रकाश के इर्द-गिर्द रंगीन छल्ला दिखना,लाल आंखें,आंख में दर्द,सिर दर्द का होना और बार-बार चश्मे का नंबर बदलना इसके लक्षण है इस अवसर पर डॉ.योगेश शर्मा,मेलनर्स नारायणसिंह,संजू, रामलाल गुर्जर सहित आदि मौजूद थे।