- Hindi News
- National
- Beawer News Rajasthan News There Will Be Many Programs On The New Festival
नवसंवत्सर पर होंगे कई कार्यक्रम
ब्यावर| भारत विकास परिषद की ओर से नववर्ष चैत्र शुक्ल एकम विक्रम संवत 25 मार्च को मनाया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र काबरा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। जिसमें विभिन्न कार्यों की समितियों का गठन कर प्रत्येक सदस्य को जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रकल्प प्रभारी संदीप नाहटा ने बताया कि भारत विकास परिषद द्वारा 24 व 25 मार्च को भारत माता सर्किल व मुख्य बाजार में रंग-बिरंगी रोशनी, स्वागत द्वार, शुभकामना संदेश लिखे बैनर से सजाया जाएगा तथा नव संवत्सर की पूर्व संध्या पर 24 मार्च शाम 6.30 बजे भारत माता सर्किल पर बैंडबाजों, ढोल नगाड़ों से स्वागत कर रंगोली से सजाया जाएगा, दीपक जलाए जाएंगे। परिषद के सचिव प्रशान्त पाबुवाल ने बताया कि नगर की विभिन्न कालोनियों में सतरंगी लाइटों की रोशनी व दीपक जलाकर इस उत्सव को दीपावली की तरह बनाया जाएगा। 25 मार्च को शाम 7.30 बजे भारत माता सर्कल पर शहरवासियों का फूलों से व तिलक लगाकर स्वागत तथा अभिनंदन किया जाएगा। इसके बाद तुलसी, कालीमिर्च, नीम पत्ते व मिश्री युक्त प्रसाद वितरित किया जाएगा।