पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Beawer News Rajasthan News Those Who Went Inside The House Were Not Caught By Looting And Looting

घर में घुसकर मारपीट व लूटपाट करने वाले नहीं पकड़े गए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

समीपवर्ती ग्राम रोहिड़ाखेड़ा निवासी एक परिवार पर गत 10 मार्च को कुछ लोगों ने हथियारों से लैस होकर हमला कर दिया।

आरोप है कि हमलावरों ने घर में लूट भी की और फरार हो गए। इस संबंध में पीड़ित परिवार द्वारा थाने में शिकायत दी गई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि तीन दिन भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने के कारण हमलावरों के हौसले बुलंद हैं और वह पीड़ित परिवार को धमका रहे हैं।

जानकारी के अनुसार रोहिड़ाखेड़ा निवासी पुष्पा ने जवाजा थाने में शिकायत देकर रोहिड़ाखेड़ा निवासी सुरेश सिंह, किशन सिंह, श्रवण सिंह, गणेश सिंह, नारायण सिंह, पूनमसिंह, भगवान सिंह, लक्ष्मी देवी, बरदीदेवी, जसू देवी, कविता, सुरेश सिंह, प्रेम सिंह, बीरमसिंह, हजारी सिंह, भंवरी देवी, अजीत सिंह, राजू सिंह और संजय सिंह पर घर में घुसकर हमला करने और लूटने का आरोप लगाया। सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपते हुए आरोप लगाया गया है कि हथियारों से लैस हमलावरों ने घर में तोड़फोड़ करते हुए उसके देवर महेश को भी घायल कर दिया और लूटमार कर फरार हो गए। पीड़ित परिवार का आरोप है कि प्रकरण दर्ज होने के तीन दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण हमलावरों के हौंसले बुलंद है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।

खबरें और भी हैं...