पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ब्यावर| जैन सोश्यल ग्रुप (नवकार) द्वारा मुक्ता मिश्री भवन, परमेश्वर नगर में आयोजित तीन दिवसीय योग शिविर का शनिवार को समापन हो गया। संयोजक विशाल कांकरिया व राजीव रांका ने बताया कि योगा शिविर में शहर की हर वर्ग व हर आयु की महिलाओं व बालिकाओं ने हिस्सा लिया। संयोजक सिद्धार्थ जैन ने बताया शिविर में अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक अंकुर भाटी ने योग के बारे बेहतरीन प्रशिक्षण दिया और बताया कि कौनसा योग कब कैसे कितना और क्यों करना चाहिए। शिविर के समापन में संस्था के पवन जैन, मनीष भंसाली ने योग गुरु अंकुर भाटी को स्मृति चिन्ह भेंट किया। सचिव दीपक कांकरिया ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। कोषाध्यक्ष धनदीप नाहटा ने बताया कि योग चार्ट शील्ड भेंट स्वरूप दी गयीं। समापन समारोह में सीए मनीष मेहता, सीए आभास हालाखन्डी, आशीष सकलेचा व मुकेश कोठारी आदि दम्पति सदस्यों ने भाग लिया।
खबरें और भी हैं...