- Hindi News
- National
- Beawer News Rajasthan News Three Days Later No Clue Was Found Of The Absconding Prisoner
तीन दिन बाद सुराग नहीं मिला फरार कैदी का
ब्यावर | गत रविवार को ब्यावर बस स्टेंड से बंदी के फरार होने के मामले में तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस बस स्टेंड और आस पास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। हालांकि अभी तक पुलिस के हाथ कोई ठोस जानकारी नहीं लगी है। वहीं जानकारी मिली है कि कप्तान शुक्ला आदतन बदमाश है और उसके खिलाफ दो हत्याओं सहित कई थानों में धोखाधड़ी, लूट आदि के कई मामले दर्ज हैं।बांसवाड़ा जेल में हत्या के आरोप में बंद शातिर बदमाश कप्तान शुक्ला के खिलाफ ब्यावर थाने में भी धोखाधड़ी का मामला विचाराधीन है। गत रविवार को उसे बांसवाड़ा जेल से चालानी गार्ड कानाराम और अवतार सिंह ब्यावर के लिए लेकर रवाना हुए थे। बताया जाता है कि रास्ते में अवतार सिंह की तबीयत खराब होने के कारण वह उदयपुर ही रुक गया और कानाराम उसे लेकर ब्यावर रवाना