पक्षियों के लिए बांधे परिंडे
ब्यावर| केजीएन खिदमत कमेटी की ओर से गुरूवार को विभिन्न स्थानों पर परिंडे बांधे गए। कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ ने बताया कि आने वाले गर्मी के मौसम को देखते हुए पक्षियों के लिए नून्द्री मेन्द्रातान रोड, बैरवा, मेहतर व सांसी समाज के श्मशान में लगे पेड़ों पर परिंडे बांधे गए, जिससे गर्मियों में पक्षियों को पानी पीने के लिए इधर उधर ना भटकना पड़े। इस अवसर पर कमेटी सचिव जावेद खान, मोहम्मद सलीम, इदरीस खान, कैलाश सिंह, जहांगीर, मोहम्मद आसीफ, हिम्मत सिंह, मोहम्मद इलियास, सोहन सिंह आदि उपस्थित थे।