यातायात पुलिस ने किए वाहनों के चालान
नसीराबाद | सिटी थाना यातायात पुलिस ने वाहनों की जांच कर विभिन्न वाहनों के चालान किए। यातायात पुलिस प्रभारी राजेंद्र प्रसाद के अनुसार गुरुवार को ब्यावर बसस्टैंड के पास वाहनों की जांच कर बिना लाइसेंेस वाहन चलाने, सीट बेल्ट नहीं लगाने, क्षमता से अधिक सवारियां बिठाने, बिना नंबर का वाहन चलाने पर 5 वाहनों के चालान किए गए। यातायात प्रभारी राजेंद्र प्रसाद ने सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और नाबालिग बच्चों को वाहन नहीं देने की हिदायत भी देते हुए जांच अभियान आगामी दिनों में भी जारी रखने की जानकारी दी।