पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jawaja News Rajasthan News Transport Department Tax Will Be Collected On Sunday Also After This There Will Be Strictness

परिवहन विभाग : रविवार को भी जमा हाेगा टैक्स, इसके बाद होगी सख्ती

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

केकड़ी| भार वाहन मालिकों को वाहनों का वार्षिक टैक्स जमा कराने के लिए रविवार को अंतिम दिन है। इसके बाद परिवहन विभाग द्वारा सख्ती अपनाते हुए टैक्स के साथ जुर्माना भी वसूला जाएगा। जिला परिवहन अधिकारी प्रकाश टहल्यानी ने बताया कि 16 मार्च से परिवहन विभाग सख्ती करेगा। फिर टैक्स के साथ जुर्माना राशि भी चुकानी होगी। डीटीओ टहल्यानी ने बताया की कर जमा कराने का अंतिम दिन रविवार काे है। इस दिन कार्यालय भी खुला रहेगा। सावर रोड बाई पास पर कर जमा के लिए बनाया गया अस्थाई कर संग्रह केन्द्र भी खुला रहेगा। जिस वाहन मालिक अपनी सुविधा अनुसार टैक्स जमा करा सकेंगे। अन्तिम दिवस के बाद भी टैक्स नहीं जमा कराने वाले वाहनों को चैक कर सीज करने की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी जायेगी एवं जुर्माना राशि भी वसूली की जायेगी। साथ ही भारत सरकार के निर्देशानुसार बीएसआईवी वाहनों के पंजीयन की अंतिम तिथि भी 31 मार्च है। जिसके बाद मानकों के वाहनों का पंजीयन किसी भी कार्यालय द्वारा नहीं किया जायेगा।
खबरें और भी हैं...