पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jawaja News Rajasthan News Two Sides Clashed After Molesting Woman Youth Dies 6 Seriously Injured

महिला से छेड़छाड़ के बाद दाे पक्ष भिड़े, युवक की मौत, 6 गंभीर घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जवाजा थाना अंतर्गत गांव अमरपुरा गांव में मंगलवार को दो पक्षों में महिला से छेड़छाड़ की घटना के बाद जमकर मारपीट हो गई जिसमें एक युवक की मौत हो गई और छह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों काे अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के अनुसार हमीर सिंह पुत्र दूध सिंह उम्र 35 वर्ष घायल अवस्था में अजमेर भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। एक पक्ष ने 27 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। घायल में बीरम सिंह पुत्र उदय सिंह जसवंत सिंह पुत्र भैंरू सिंह प्रभु सिंह पुत्र बीरम सिंह वे दूसरे पक्ष के राजेंद्र सिंह पुत्र आनंद सिंह आनंद सिंह पुत्र केसर सिंह आदि के सिर में गहरी चोट आई है। इन्होंने 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार होली के दूसरे दिन धुलंडी को किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। मामला इतना बढ़ गया कि खूनी संघर्ष हो गया। घटना के बाद आक्रोशित युवकों ने एक राय होकर घर में घुसकर पलंग पर सो रहे आनंदसिंह पर ताबड़तोड़ वार कर दिया जिससे वह गंभीर घायल हो गया। मृतक के भाई ने बताया कि घर के सामने एक महिला पानी के लिए आई थी उस दौरान दो युवकों ने छेड़खानी की जिससे महिला घर पर आकर बताई तो परिजन आक्रोशित हो गए। मृतक हमीर सिंह के चार वर्ष अाैर एक वर्ष की दो पुत्रियां हैं।

जवाजा. थाने के बाहर घायल युवक।

मृतक हमीरसिंह।
खबरें और भी हैं...