पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Masuda News Rajasthan News Village Development Officer Villagers Expressed The Amount After Two Months Of Elections

चुनाव के दो माह बाद आए ग्राम विकास अधिकारी, ग्रामीणाें ने जताया राेष

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पंचायतराज चुनाव काे 2 माह बीत जाने के बाद शनिवार को ग्राम पंचायत नाडी पहुंचे ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ ग्रामीणााें ने राेष जताया। ग्रामीणों ने उक्त ग्राम विकास अधिकारी को हटाकर दूसरा ग्राम विकास अधिकारी लगाने की मांग करते हुए कहा कि कम से कम सप्ताह के 2 दिन तो ग्राम विकास अधिकारी पंचायत में आना चाहिए।

ग्रामीणाें ने अाराेप लगाया कि पंचायत में ग्राम विकास अधिकारी मनोज कुमावत महीने में दो बार होने वाली कोरम बैठक एवं दो बार आम सभा भी हो चुकी है लेकिन ग्राम विकास अधिकारी मनाेज कुमावत पंचायत में नहीं अाए। शनिवार काे भी वे अाए अाैर पंचायत पहुंचे अाैर दरवाजा बंदकर कैशबुक एवं एमबी संबंधी कार्य करने लगे। कुमावत शेरगढ़ पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी प्रहलाद गुर्जर के साथ पंचायत पहुंचे एवं दरवाजा अंदर से बंद कर कैशबुक संबंधी कार्य करने लगे। वार्ड पंच केसर सिंह काठात, अनवर अली, उपसरपंच आलम काठात जानकारी मिलने पर ग्राम पंचायत पहुंचे एवं बंद दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। काफी देर बाद दरवाजा खोला गया। मामले को लेकर सरपंच प्रतिनिधि मुल्तान काठात को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे काठात, हबीब खान, अरविंद काठात, हुसैन काठात बानोला ने ग्राम विकास अधिकारी के रवैए पर रोष जताया। जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों का कहना था कि इस प्रकार से ग्राम विकास अधिकारी अवकाश के दिन चोरी छुपे आकर कैशबुक एवं एमबी संबंधी कार्य कर रहे हैं जो संदेह उत्पन्न कर रहा है। जबकि वर्तमान पंचायत द्वारा कोई कार्य नहीं करवाया जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पंचायत राज चुनाव के 2 माह बीत जाने के बाद भी ग्राम विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत में अपनी मौजूदगी नही दिखाई। यहां तक कि तीन बार कोरम की बैठक एवं दो बार आमसभा हो चुकी है। लेकिन ग्राम विकास अधिकारी है कि पंचायत की ओर देख भी नहीं रहे हैं। साथ ही कई अनियमितताओं के आरोप भी ग्रामीणों ने लगाए।

अतिरिक्त कार्यभार है : जनप्रतिनिधियों द्वारा रोष जताने पर ग्राम विकास अधिकारी मनोज कुमावत ने ग्रामीणों को हड़काते हुए कहा कि, जो करना हो कर लो कुछ नहीं बिगाड़ सकते। उनको जब समय मिलेगा तब ही आएंगे। ग्राम विकास अधिकारी मनोज कुमावत ने बताया कि उसके पास ग्राम पंचायत जीवाणा, ग्राम पंचायत शिवपुरा घाटा एवं ग्राम पंचायत नाड़ी का अतिरिक्त कार्यभार है। जिसके चलते वह ग्राम पंचायत नाडी में समय नहीं दे पा रहे हैं। विकास अधिकारी रामस्वरूप प्रजापत ने बताया कि अगर ग्राम विकास अधिकारी अतिरिक्त समय दे रहे हैं तो कोई हर्ज नहीं उनको काम पूरा करना है। लेकिन कार्य दिवस में नहीं आने पर कोई जवाब नहीं दिया।

मसूदा. मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण।
खबरें और भी हैं...