वार्ड वाइज दिए जा रहे हैं जन आधार कार्ड
ब्यावर नगर परिषद क्षेत्र में 10 अंकों के जन आधार कार्ड वितरण के लिए ई मित्र केंद्र तय कर दिए हैं। कार्ड निशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पंजीकरण की सूचना पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आने लगी है और संबंधित वार्ड के ई मित्र पर जन आधार कार्ड का वितरण भी शुरू हो चुका है।
सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग की प्रोग्रामर गुंजन ने बताया कि नगर परिषद के पुराने वार्ड नंबर के आधार पर संबंधित ई मित्र पर जन आधार कार्ड का वितरण हो रहा है। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 1 के योगेश कुमार चौधरी, वार्ड नंबर 2 और 3 के लिए प्रकाश गहलोत, वार्ड नंबर 4 और 5 के लिए विकास, वार्ड नंबर 6 के लिए प्रेमचंद सैन, वार्ड नंबर 7 हरीश वैष्णव, वार्ड नंबर 8 लोकेश, वार्ड नंबर 9 और 10 के लिए राजेश लांबा, वार्ड नंबर 11 के नरेश सोनी, वार्ड नंबर 12 के लिए शेलेंद्र गुप्ता, वार्ड नंबर 13 और 14 के लिए नरेश सोनी, वार्ड नंबर 15 यश गहलोत, वार्ड 16 और 17 के लिए विक्रम शर्मा, वार्ड नंबर 18,19 और 20 के लिए अनिल सैन, वार्ड नंबर 21 और 22 के लिए समुंदर सिंह, वार्ड नंबर 23, 24 और 25 के लिए मधू मारोठिया, वार्ड नंबर 26 के लिए प्रेम राठी, वार्ड नंबर 27 के लिए भूपेश गंगवानी, वार्ड नंबर 28 के लिए राजेंद्र फुलवारी, वार्ड नंबर 29 मनोज कुमार के ई मित्र को अधिकृत किया गया है।
इसी प्रकार वार्ड नंबर 30 गोपाल कुमावत, वार्ड नंबर 31 और 32 के लिए मोहन प्रकाश, वार्ड नंबर 33 के लिए गोपाल कुमावत, वार्ड नंबर 34 तरूण शर्मा, वार्ड नंबर 35 और 36 के लिए कुका सिंह, वार्ड नंबर 37 तरूण शर्मा, वार्ड नंबर 38 गोपाल सिंह, वार्ड नंबर 39 के लिए सुनील चौहान, वार्ड नंबर 40 के लिए पंकज कच्छावा, वार्ड नंबर 41 यश गहलोत, वार्ड नंबर 42, 43 के लिए विनोद तंवर और वार्ड नंबर 44 और 45 के लिए योगेश गर्ग ई मित्र को अधिकृत किया गया है। इन पर जन आधार कार्ड का वितरण किया जा रहा है। जिनके मोबाइल पर मैसेज आया है वह संबंधित ई मित्र प्रभारी से जन आधार कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।