छात्राओं को तिलक लगाकर दी शुभकामना
ब्यावर| स्थानीय दयानंद आर्य बालिका महाविद्यालय में गुरुवार को छात्राओं को तिलक लगाकर परीक्षा शुभकामनाएं दी गई। महाविद्यालय परिवार की ओर से छात्राओं का मुंह मीठा कराया गया। सचिव अभय देव आर्य ने बताया कि महाविद्यालय के व्याख्याताओं ने भारतीय संस्कृति का निर्वहन करते हुए छात्राओं का स्वागत किया और छात्राओं ने अपने गुरु के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। स्वागत करने के दौरान प्राचार्य शालू शर्मा, लता त्रिपाठी, पूजा जैन, हंसा भाटी, गायत्री परिहार, सपना खत्री, अजय साहू, पीयूष शर्मा उपस्थित थे।