गणगौर पर महिलाएं कर रहीं पूजा
ब्यावर| सुहागिनों का त्योहार गणगौर पर्व शुरू हो गया है। सुख-सौभाग्य, श्रेष्ठ वर की कामना के साथ युवतियां व नव विवाहिताओं और महिलाओं ने धुलंडी के दिन से पूजा प्रारंभ कर दी। गणगौर की पूजा के लिए महिलाएं बगीचों से मंगलगीत गाते हुए दूब और पानी लेकर आईं। गणगौर पर परंपरागत गीतों के साथ ईसर और पार्वती का पूजन किया जाता है। आठवें दिन कुम्हार के घर से मिट्टी लाकर बड़ी गणगौर माता बनाई जाएगी। चैत्र कृष्ण प्रतिपदा से चैत्र शुक्ल तृतीया तक 16 दिनों तक चलने वाले इस पर्व में कुंवारी लड़कियां जहां गण यानि शिव तथा गौर यानि पार्वती से मनपसंद वर पाने की कामना करती हैं। वहीं विवाहित महिलाएं सुहाग की सलामती के लिए पूजन करती हैं।