- Hindi News
- National
- Beawer News Rajasthan News Women Took Out Rally And Did Not Distinguish Between Aware Girl And Boy
महिलाओं ने रैली निकालकर किया जागरूक-लड़का लड़की में भेद नहीं
नगर परिषद डेएनयूएलएम के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह और एरिया लेवल फेडरेशन की महिलाओं ने जागरुकता रैली निकाली। सामुदायिक संगठक प्रहलाद सिंह रावत ने बताया कि रैली बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत निकाली गई। रैली हाउसिंग बोर्ड में आयोजित कार्यक्रम स्थल से रवाना हुई जो मुख्य मार्गों से होते हुए पुन: कार्यक्रम स्थल पहुंची। इस दौरान महिलाओं ने लड़का-लड़की में भेद नहीं करने और बेटी को पढ़ाने का संदेश देते हुए लोगों को जागरूक किया। रैली के समापन अवसर पर महिलाओं हस्ताक्षर अभियान के साथ लिंगानुपात में समानता को लेकर शपथ ली। इस दौरान ममता, वंशिका, आशापुरा एसएचजी, एरिया लेवल फेडरेशन एएलएफ के सदस्य, शहरी आजीविका केंद्र से मैनेजर अनिल कुमार शर्मा, सामुदायिक संगठक प्रहलाद सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं।
ब्यावर. रैली में शामिल महिलाएं।