पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Beawer News Rajasthan News Women39s Day And Celebrated Birthday Of Vasundhara Raje

महिला दिवस व वसुंधरा राजे का मनाया जन्मदिवस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ब्यावर. कार्यक्रम में महिलाओं को केक काटकर खुशी मनाते हुए।

ब्यावर| भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का सेन्दड़ा रोड स्थित विधायक कार्यालय के बाहर आतिशबाजी कर जन्मदिन मनाया गया। विधायक शंकरसिंह रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशियां मनाई। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश कटारिया सभापति नरेश कनौजिया, पूर्व उपसभापति जय सिंह राजपुरोहित, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनीष मेहता, पार्षद सुरेंद्र सोनी, सुनीता भाटी, गोपाल सिंह रावत, मुन्नी देवी, कमल छात्रावत, नैनूंराम देवड़ा, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसी प्रकार भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेन्द्र मारोठिया के नेतृत्व में राजकीय अमृतकौर अस्पताल में महिलाओं के हाथ से केके काटकर महिलाओं व बच्चों को केसर तिलक लगाकर फल व बिस्किट वितरण किए। इसके बाद वृद्धाआश्रम व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के साथ जन्मदिन मनाया गया। इससे पूर्व सुबह 501 किलो हरा चारा गायो को खिलाया और छाया दार 11 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर मनमोहन सिंह हुड़ा, सचिन चौहान, पंकज वर्मा, कमलेश भाटी, योगेश गहलोत, नोरत मारोठिया, बाबू सिंह, हरिश दगदी मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...