पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विश्व काला पानी जागरूकता सप्ताह शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ब्यावर| राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय में शनिवार को विश्व काला पानी सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर एकेएच प्रशासन की ओर से शहर में काला पानी जागरूकता रैली निकाली। एकेएच के मुख्य गेट से शुरू हुई रैली को एकेएच पीएमओ डॉ. आलोक श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में एकेएच स्टाफ के साथ-साथ एएनएम ट्रेनिंग सेंटर की छात्राएं भी शामिल थी। एकेएच से शुरू हुई रैली टीबी अस्पताल, नर्सिंग प्रशिक्षण सेंटर, जय क्लिनिक, भगत चौराहा, नगर परिषद, कंचन पेट्रोल पंप से अस्पताल मार्ग होते हुए पुन: एकेएच पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में शामिल सभी लोग काला पानी से बचने के लिए समय रहते अपनी आंखों की जांच करवाने तथा उचित पोषणयुक्त आहार लेने संबंधी नारे लगाते हुए शहरवासियों को काला पानी से बचने के लिए जागरूक कर रहे थे। रैली के दौरान वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मंजू गगरानी, रेखा बाघ, मंजू दौलिया सहित एकेएच स्टाफ सदस्य शामिल थे।
खबरें और भी हैं...