- Hindi News
- National
- Mangliyawas News Rajasthan News Youth Caught In Peace While Creating Uproar
उत्पात मचाने पर युवक शांतिभंग में धरा
जेठाना|मांगलियावास पुलिस ने गत रात्रि सराधना के नदी प्रथम गांव में परिजनों के साथ लड़ाई झगड़ा कर उत्पात मचाने पर एक जने को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को उपखंड अधिकारी के समक्ष पेश किया। मांगलियावास थाने के दीवान ओमप्रकाश दायमा ने बताया कि सराधना के नदी प्रथम गांव में बीती रात्रि 20 वर्षीय त्रिलोक पुत्र रामचंद्र कहार अपने परिजनों के साथ लड़ाई झगड़ा का उत्पात मचा रहा था। सूचना पर मांगलियावास पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी त्रिलोक और अधिक उग्र होकर उत्पात मचाने लगा। इस पर पुलिस ने आरोपी को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को उपखंड अधिकारी के समक्ष पेश किया। जहां उसे जमानत मुचलके पर पाबंद कर रिहा किया गया।