सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत
ब्यावर| टॉडगढ़ थाना क्षेत्र के खोड़माल निवासी विवेकसिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई है। वह 27 फरवरी को एक दुर्घटना में घायल हो गया था। उसे एकेएच में भर्ती करवाया गया था। उपचार के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि गुरुवार रात को अचानक विक्रमसिंह की तबीयत बिगड़ गई। जिसे तुरंत राजकीय अमृतकौर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी मृत्यु हो गई। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।