17 करोड़ की ठगी की आरोपी को जेल भेजा
नीमराना| रीको के नाम की कंपनी बना लोगों से मुख्यमंत्री जन आवास योजना में फ्लैट बुक कर करीब 17 करोड़ रुपए की ठगी करने वाली कंपनी आनंदम होम्स की निदेशक को न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी निदेशक निधि अरोड़ा को पुलिस ने 6 दिन के रिमांड के बाद गुरुवार को न्यायालय में पेश किया था। थानाधिकारी हरदयाल सिंह यादव ने बताया कि आरोपी को उसके रोहतक एवं गुरुग्राम स्थित मकानों पर ले जाकर तलाशी ली गई। लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। आशंका है कि मुख्य आरोपी उसके पति चंद्रप्रकाश उर्फ रवि अरोड़ा ने सबूत हटा दिए।